एन आई एन,
पिथौरागढ़। एमबीएडीपी योजना के तहत आज तल्ला दुम्मर सेरासुरईधार पैंकुती बूंगा के 43 किसानों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मधुमक्खी और मौन बॉक्स वितरित किये। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शहद उत्पादन को बढ़ाने के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई गई है।
इस धनराशि से लीलम दरकोट सेबिला को हनी कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा ।जल्द ही मुनस्यारी अल्पाइन हनी नाम से बाजार में शहर लॉन्च होगा। इस अवसर पर उद्यान पर्यवेक्षक तनुजा जंगपांगी उद्यान सहायक माधो राम धर्मानंद जोशी आदि उपस्थित रहे।