एन आई एन,

पिथौरागढ़। नशा उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को एक और सफलता मिली। धारचूला क्षेत्र में आर्मी तिराहे के पास चैकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से 5.29 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस मामले में दीपक होत्याल निवासी हरिपुर बिठौरिया नैनीताल को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक का आदी है, और उसने यह स्मैक बनभूलपुरा रेलवे स्टेशन से खरीदी थी। पुलिस इस मामले में नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp