एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सोमवार को शराब पीकर वाहन चला रहे 12 चालकों को गिरफ्तार किया। गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमल कन्याल, जगत सिंह, पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राकेश कापड़ी, सौरभ कुमार, दीपक पुनेठा, रोशन सिंह, वैभव पुनेठा, विजेंद्र प्रसाद, सौरभ बिष्ट को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। 

धारचूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरेंद्र सिंह भंडारी, नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीवान राम, अस्कोट क्षेत्र के अंतर्गत अमन वर्मा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी के वाहन सीज कर दिए गए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp