एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में धारचूला क्षेत्र के कालिका गांव निवासी मुरलीधर जोशी ने एक व्यक्ति पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कालिका निवासी मुरलीधर जोशी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी भूमि  को लेकर विवाद चल रहा है।

इस संबंध में उन्होंने पूर्व में एसडीएम धारचूला को शिकायत की थी। शुक्रवार सुबह जब वह ग्रामीणों के सहयोग से अपने खेत में पड़े पत्थरों को हटा रहे थे, तभी विपक्षी पक्ष का  कमल सत्याल मौके पर पहुंच गया। उसने गाली-गलौज करते हुए काम बंद करने को कहा और पिस्टल निकाल ली और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिस्टल वीडियो रिकॉर्डिंग में भी स्पष्ट दिखाई दे रही है। मुरलीधर जोशी ने पुलिस से आरोपी के पास मौजूद हथियार के लाइसेंस की जांच कराने की मांग की है।  शिकायतकर्ता ने  पुलिस सुरक्षा की मांग की है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp