एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले के बेरीनाग वन रेंज के पांखू वन क्षेत्र के प्यांरा  क्षेत्र में एक तेंदुवे का मृत अवस्था मे शव मिला। स्थानीय लोगो ने बताया कि  रात्रि 11 बजे के आसपास पाखू क्षेत्र के  प्यांरा के जंगल में जंगली सुवर व तेंदुवे के आपसी संघर्ष की आवाज सुनाई दे रही थी । इसकी सूचना चन्दन कोश्यारी ने बेरीनाग की  रेंजर चंद्रा मेहरा को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए हैं। 

मृत तेंदुवे के शव को कब्जे में लेकर बेरीनाग लाया गया.। जहाँ पर पशु चिकित्सालय के डॉ सुनील गिरी व डॉ राजेश पाठक ने मृत तेंदुवे के शव का पोस्टमार्टम किया।  मृत तेंदुए की उम्र लगभग 4 वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तेंदुवे की मौत की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। रेंजर चंद्रा मेहरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp