एन आई एन,
पिथौरागढ़। यूथ आर्मी के गौरव पंत, अमित वर्मा, एडवोकेट विजय चंद्रा ने आज राज्यपाल के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखी। क्षेत्रवासियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण करने, रोडवेज को डिपो का दर्जा और बस सेवाओं का संचालन, अग्निशमन विभाग का संचालन, आईटीआई का संचालन गंगोलीहाट में ही करने कि मांग का ज्ञापन उन्हें सौंपा।

वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे 17 आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया जाये। ज्ञापन में राज्य आंदोलन में सक्रिय आंदोलनकारी के प्रमाणों का भी जिक्र किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश रावल, प्यारेलाल शाह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत लाल शाह, दिनेश सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह, शंकर लाल शाह आदि शामिल रहे। महाकाली मंदिर समिति में मंदिर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाते हुए राज्यपाल को पत्र सौंपा। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह रावल, सचिव कमल रावल ने कहा कि मंदिर सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। कार्य में काफी देरी की जा रही है। राज्यपाल ने मंदिर समिति को संज्ञान लेने का भरोसा दिया है।