एन आई एन,
पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुकौली रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 12.80 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित सेठी निवासी बजेठी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और हेरोइन के स्रोत व नेटवर्क की जांच की जा रही है।