एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में गंगोलीहाट नगर के नजदीक आज एक स्कूटी सवार संचार विभाग के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय नीरज पांडे अपने साथियों के साथ स्कूटी से जा रहा था।
इसी दौरान असंतुलित होकर पोल से टकरा गया। नीरज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हैं उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।