एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत शनिवार को शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालकों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने विजेंद्र प्रताप चंद्र, पुष्कर सिंह, पवन पाटनी, विजय कोहली , दीपांशु चौहान को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। सभी के वाहन सीज कर दिए गए हैं।