एन आई एन,

पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के एक हाईस्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 वीं की छात्रा से वहीं पर तैनात शिक्षक ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले का पता तब चला जब छात्रा के गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिलाई, स्वास्थ्य खराब होने पर इस कारनामे का पता चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से 10 वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खिलाई।

दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की तब जाकर शिक्षक के कारनामे का पता चला। परिजनों ने छात्रा को पीएचसी कनालीछीना पहुंचाया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के  खिलाफ अस्कोट कोतवाली में तहरीर दी। सीओ केएस रावत ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद शिक्षक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले से संबंधित अन्य जानकारी अस्कोट पुलिस के अधिकारियों के साथ ही जिले के अधिकारियों से लेनी चाही तो उनके फोन बंद व उठे नहीं।



Share on Facebook Share on WhatsApp