एन आई एन,
पिथौरागढ़। मानसून काल को देखते हुए जिले में राफ्टिंग कयाकिंग और बोटिंग पर रोक लगा दी गई है जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि 15 जून से शुरू होने वाला यह पाबन्द 30 सितंबर तक लागू रहेगा।
उन्होंने कहा कि कोई निजी टूर ऑपरेटर इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है और कोई घटना होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी टूर ऑपरेटर की होगी।