एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल से शुरू होगा। वह प्रातः 9ः25 बजे मुनस्यारी पहुंचेंगे तथा नंदा देवी मंदिर में दर्शन करेंगे ।
आईटीबीपी और ग्रिफ कर्मचारियों से मुलाकात के बाद वे सरमोली गांव का भ्रमण करेंगे। 7 जून को वे गंगोलीहाट पहुंचेंगे। जहां वे हाट कालिका मंदिर में दर्शन करने के बाद नैनीताल के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।