एन आई एन,
पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लछैर चौराहे के पास एक दुकान में छापेमारी के दौरान आधी भरी खुली व्हिस्की और रम की बोतलें और दो प्लास्टिक के गिलास बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिलाप सिंह 41वर्ष निवासी दौली खर्कदोली के रूप में हुई है। आरोपित के लिए आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत गिरफ्तार कर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है।