एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आज ऐंचोली, दाड़िमखोला, टकाड़ी, टकौरा पहुंचकर लोगों के साथ राज्य के वर्तमान हालात और विकास को लेकर चर्चा की ।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उक्रांद को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, महानगर अध्यक्ष राम सिंह, जगत सिंह मेहता, हरेंद्र कुंवर, गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।