एन आई एन,
पिथौरागढ़। में द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एनसीसी कैडेट्स की रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कैडिट को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक प्रदान किए गए। रैंक वितरण सीएचएम त्रिलोक सिंह खड़ायत ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वामी डॉक्टर वीरेंद्रानंद सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुजल ऐरी को सीनियर अंडर ऑफिसर मोनिका महर और आशीष बक्शी को अंडर ऑफिसर, कार्तिक गर्ब्याल को हेड सार्जेंट की रैंक प्रदान की गई। काजल राणा, साहिल चड्डा, हिमांशु भट्ट , हिमांशु गिरी, सिमरन, रविंद्र सिंह, दीप्ति पोखरिया को कॉरपोरल तथा कम्मू महर को लांस कॉरपोरल की रैंक दी गई।