एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के डीडीहाट तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को डीडीहाट दूनाकोट मोटर मार्ग में सरकारी गोचर भूमि अतिक्रमण कर बनाए गए दो भवनों को तोड़ा गया। उप जिलाधिकारी खुशबू पांडे ने कहा कि सभी अतिक्रमणों को शीघ्र हटाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं किसी भी अतिक्रमणकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह अपने अतिक्रमण स्वयं हटा ले।