एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर निगम की बजट बैठक आज मेयर कल्पना देवलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 113.19 करोड़ ,अनुमानित व्यय 99.47 करोड का बजट पारित किया गया।

बैठक में ओपन जिम की संख्या बढ़ाने, सौंदर्यकरण करने, रास्तों नालियों और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पार्षद सैरीन नगरकोटी, त्रिलोक सिंह महर, अनिल जोशी, ममता सौन, ललित जोशी, सुशील खत्री,हेमंत जोशी, महेंद्र कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन नगर आयुक्त डॉ दीपक सैनी ने किया।