एन आई एन,
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के 14 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि नितिन राज, कुणाल सिंह, दिव्यांशु सार्की, क्षितिज कुमार, शिवम खनका, संदीप ज्याला, मनन ठाकुर, गौरव पांडे, मेघा जोशी, साक्षी जोशी, भाविका जोशी, आराध्या चंद, मनीष जोशी, परीणिका चंद ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त की है।
यह सभी खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज रावत और धर्म सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।