एन आई एन,

पिथौरागढ़। नशा उन्मूलन के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को जाजरदेवल थाने के उपनिरीक्षक आनंद गिरि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लछैर चौराहे के पास परचून की दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले मिलाप सिंह को गिरफ्तार किया।

बेरीनाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे नरेंद्र सिंह को तथा बाजार क्षेत्र में शराब पीकर और हुडदंग मचा रहे हरिश्चंद्र को हिरासत में लिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp