एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर निवासी पारस बोरा ने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है ।उनका चयन राज्य कर अधिकारी के लिए हुआ है। पारस ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सोर वैली स्कूल से ली। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से उन्होंने बीटेक किया और इसके बाद पीसीएस की परीक्षा में सफलता पाई। 

सोर वैली स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू रजवार ने इसे विद्यालय के लिए उपलब्धि बताते हुए पारस को बधाई दी है। पारस के पिता पुष्कर सिंह बोरा आईटीआई के सेवानिवृत्ति प्रशिक्षक हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp