एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। गुरुवार को धारचूला क्षेत्र में दान सिंह धामी, पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परविंदर लाल , करण सिंह, बालीराम को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया।
गंगोलीहाट क्षेत्र में भरण पोषण संबंधी प्रकरण में वारंटी अभियुक्त कृष्ण राम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।