एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगांई आज जिले के दूरस्थ गांव नामिक पहुंचे । उन्होंने प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली साथ ही बच्चों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। क्षेत्र के लोगों ने सड़क, पेयजल, संचार, शिक्षा आदि की समस्या उनके सम्मुख रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।



Share on Facebook Share on WhatsApp