एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच से सफलता निश्चित है। इस अवसर पर छात्रों को पोक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा से संबंधित कानून, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp