एन आई एन,
पिथौरागढ़। में जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आज शुरू हो गया। शिविर में पिथौरागढ़ चंपावत के कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने किया। शिविर में 538 कैडेट भाग ले रहे हैं।

एनसीसी अधिकारी बी आर कोहली ने कहा कि शिविर में कैडिटों को ड्रोन उड़ाने का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए निदेशालय द्वारा विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। उद्घाटन अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।