एन आई एन,
पिथौरागढ़। काशीपुर में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने 46 पदक जीत कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोच नवीन लुंठी, टीम मैनेजर कमलेश मखौलिया के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण पदक, 19 रजत पदक, और 16 कांस्य पदक जीते।
टीम मैनेजर ने बताया कि पदक विजेताओं को अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। विधायक मयूख महर, महेश मखोलिया, प्रशिक्षक सुरेश बहादुर सिंह सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।