एन आई एन,

पिथौरागढ़। में जौहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बुधवार को मुनस्यारी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।आईटीबीपी की फिजिशियन डॉ. दीक्षा पांडे ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉक्टर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नारायण सिंह पांगती एवं अध्यक्ष डॉ जनार्दन पांगती ने कहा कि जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन पिछले 19 वर्षों से अपने गृह क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

शिविर में लेडी हार्डिंग के वरिष्ठ फिजीशियन प्रोफेसर घनश्याम पांगती, आईटीबीपी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजयपाल, डॉ. दीक्षा पांडे, डॉक्टर हितेंद्र जंगपांगी, ईएनटी सर्जन डॉक्टर अनु लसपाल,  सर्जन डॉ. सौरभ पांगती, नेत्र रोग विशेषज्ञ भूपेंद्र टोलिया, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ललित टोलिया समेत तमाम डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की।



Share on Facebook Share on WhatsApp