एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आज शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार किया।
अस्कोट थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने सौरभ कुमार को और बलुवाकोट थाना अध्यक्ष नीमा बोहरा ने प्रवीण सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं।