एन आई एन,
पिथौरागढ़। घाट क्षेत्र में मशीनों से हो खनन को रोके जाने के उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी खनन जारी है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से करते हुए कहा है की रात्रि में मशीन लगाकर खनन किया जा रहा है।
क्षेत्र वासियों ने कहा है कि पर्यावरण की क्षति के साथ ही साथ गांव भी खतरे की जद में है। क्षेत्रवासियो ने इस मामले की एसआईटी जांच कराये जाने की मांग की है।