एन आई एन,
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर के होटल रेस्टोरेंट संचालकों के लिए नगर निगम सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने, भोजन के लिए गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करने ,खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट पर विशेष ध्यान देने आदि की जानकारी दी।