एन आई एन,
पिथौरागढ़। बीपीएल परिवार से आने वाले प्रदीप प्रसाद ने छात्रावास में रहकर कड़ी मेहनत कर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें उप शिक्षा अधिकारी पद के लिए चयनित किया गया है। थल क्षेत्र के बलतिर गांव के रहने वाले प्रदीप ने एलएसएम महाविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी करने के बाद बीएड किया । वन विभाग में क्षेत्राधिकारी पद पर चयनित होने के बाद उनका चयन शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर हुआ।
अब उन्होंने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता चंद्रराम और माता मालती देवी किसानी का कार्य करते हैं। प्रदीप ने कहा कि उनकी सफलता में उनके बड़े भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके चयन पर अंबेडकर संयुक्त विकास समिति, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन बामसेफ मूल निवासी संघ सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।