एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में मूनाकोट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पत्नी के साथ झगड़े के बाद विषैला पदार्थ खा लेने वाले 38 वर्षीय कमल राम की सोमवार रात्रि जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
युवक को बीती रात्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।