एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के पांडे गांव क्षेत्र में स्थित शनि मंदिर के पास छात्रों के दो गुटों में भयंकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया। 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने कहा कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर ली गई है। जल्दी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी । दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने शनि मंदिर क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त कराये जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp