एन आई एन,

पिथौरागढ़। में  एक वाहन में अवैध हूटर लगाकर वीवीआईपी  बनकर रौब झाड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। जाजरदेवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया और हूटर भी उतरवा दिया।

जानकारी के अनुसार कनालीछीना से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे पिथौरागगढ़ निवासी व्यक्ति के चार पहिया वाहन में अवैध हूटर लगे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पांडे टीम के साथ सक्रिय हुए और नैनीपातल क्षेत्र में वाहन को रोक लिया। जांच में वाहन में अवैध रूप से हूटर लगा पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही हूटर हटवाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक अकेला ही सवार था।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर वीआईपी संस्कृति का दिखावा करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp