एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के क्वीटी क्षेत्र के बमन गांव निवासी अमित द्विवेदी ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। उनकी शानदार सफलता से बमन गांव में खुशी की लहर है 

अमित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी डोर से ली। इससे पूर्व वह समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनकी सफलता पर ग्राम प्रधान शांति द्विवेदी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश द्विवेदी सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता पुरोहित का कार्य करते हैं। उनके बड़े भाई कैलाश द्विवेदी रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं जिले की होनहार डा. ज्योति बोहरा महर वित्त अधिकारी के पद पर चयनित हुई है। चैसर गांव निवासी ज्योति के पति अंकित सिंह महर मर्चेंट नेवी में तैनात है। उनके ससुर गिरेंद्र सिंह महर सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हैं। सास राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में कार्यरत हैं। वे पीएचडी धारक हैं। वैज्ञानिक पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने इससे पूर्व पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में बिण में बाल विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर अपनी तैयारी की। उनकी शानदार सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिले के ही एक और मेधावी युवा प्रवीण दिगारी ने भी पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उनका चयन उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से तथा 12वीं की परीक्षा दयासागर इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की। ग्राफिक ऐरा से बीटेक करने के बाद उन्होंने पंतनगर से एमटेक किया। उनके पिता विक्रम सिंह दिगारी राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिण में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं उनकी माता निर्मला दिगारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्वाली में अंग्रेजी शिक्षिका है प्रवीण की इस सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के रिठगड़ा गांव के रहने वाले प्रवीण इस समय जिला मुख्यालय में रहते हैं। सीमांत तहसील मुनस्यारी के मेधावी त्रिभुवन सिंह जैमियाल का चयन भी उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी शानदार सफलता से मुंस्यारी क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख मुनस्यारी डॉ. कविता महर, विधायक प्रतिनिधि जगत महर, प्रधान संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमैया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर कोरंगा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp