एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के थल क्षेत्र के विनायक गांव निवासी महिला रेवती देवी का 40 दिन बाद भी कोई पता नहीं लग सका है। वह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर जिले के गोंडुरी गांव में गई थी। जहां से वे लापता हो गई।
परिजनों ने रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है, लेकिन आज तक उनका कोई पता नहीं लगने से परिजन खासे परेशान है।