एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऐंचोली चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने आज चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक को रोका, जांच में पता चला कि चालक नाबालिग है।
इस पर नाबालिक के अभिभावकों का ₹25000 का चालान कर स्कूटी को सीज कर दिया गया। पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए न देने की अपील की है।