एन आई एन,
पिथौरागढ़। मनरेगा के स्थान पर लाई गई जी राम जी योजना में तमाम कार्य नहीं हो पाने से ग्रामीण परेशान है। ग्राम प्रधान, संगठन अध्यक्ष विजन पोखरिया के नेतृत्व में आज विकासखंड कार्यालय पहुंचे, प्रधानों ने कहा कि योजना से ना तो भूमि समतलीकरण के कार्य हो पा रहे हैं और नहीं क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण कार्य।
इससे ग्राम प्रधानों के समक्ष तमाम दिक्कत खड़ी हो गई है। ग्राम प्रधानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान हेम पांडे, त्रिभुवन पांडे, सचिन अन्ना, जितेंद्र धामी, मनोज पांडे, आन सिंह पोखरिया, विमल प्रसाद, गिरीश उपाध्याय, पदम सिंह, अंजू कापड़ी, जगदीश प्रसाद आदि ने खंड विकास अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।