एन आई एन,

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के सिंघाली क्षेत्र में सोमवार को हुई भारी-बारिश से होशियार राम निवासी तल्ला ओझा के भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।

सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का आकलन किया। जल्दी ही रिपोर्ट तहसील को उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्र वासियों ने होशियार राम को तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp