एन आई एन,

पिथौरागढ़। 3 जुलाई से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में आयोजित होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की निकिता चंद और काजल फर्स्वाण भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि पटियाला में आज संपन्न हुए फाइनल मुकाबले में निकिता और काजल ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया। दोनों खिलाड़ियों को तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp