एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड बचाओ उत्तराखंड बसाओ विषय को लेकर गोष्ठी भी आयोजित की गई। 

कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, महानगर अध्यक्ष राम सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, पारस जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट, हेम पुनेठा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp