एन आई एन,
पिथौरागढ़। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के क्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा के निर्देशन में वरदानी पार्क में योग सत्र और एसएसबी ध्यान केंद्र में चेयर योग सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों को दैनिक जीवन में योग का महत्व बताया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।