एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी  पिथौरागढ़ ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज 01 जून को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा जारी आदेश में समस्त प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp