एन आई एन,

पिथौरागढ़। सामान पहुंचा कर लास्पा से वापस लौट रहा एक पिकअप वाहन रसगाड़ी रुपसियाबगड़ के पास 200 मीटर गहरी खाई में गोरी नदी के पास जा गिरा। घटना शाम 5 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुंदन पांगती के पिकअप वाहन में 4:00 के आसपास लास्पा से दो लोग सवार होकर निकले, रास्ते में एक व्यक्ति ने और लिफ्ट ली। 5:00 के आसपास वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया, क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के कारण शाम 5:15 बजे सबसे पहले आईटीबपी को सूचना मिली, 5:30 के आसपास मुनस्यारी प्रशासन को भी सूचना मिली, घटना की सूचना मिलते ही आइटीबीपी की जवान सबसे पहले दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। 

खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर नही पहुंच पाई थी। आईटीबीपी ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था बताया गया है। वाहन में तीन लोगों की सवार होने की संभावना जताई गई है। खाई में उतरे ग्रामीणों और आईटीबीपी के जवानों ने बताया तीन‌ लोग मिले हैं जो हिलडुल नहीं रहे हैं। मेडिकल टीम का इंतजार किया जा रहा है, घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp