एन आई एन,

पिथौरागढ़। के थल क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए डामर खाली कर वापिस लौट रहा है एक बड़ा टैंकर आज दोपहर के समय पिथौरागढ़ थल मोटर मार्ग में स्यूनी गांव के ऊपर फंस गया। इस स्थान पर स्क्रबर निर्माण का कार्य चल रहा था। टैंकर फंस जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

दर्जनों वाहनों की दोनों और लाइन लग गई। थल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे ने बताया फिलहाल वाहनों को सिलचमू बोग्टा कच्चे मार्ग से निकाला जा रहा है। जिस स्थान पर टैंकर फंसा है उसके ठीक नीचे स्यूनी गांव है। सड़क धंस रही है। इससे गांव पर खतरे की आशंका बनी है। टैंकर कभी भी पलट सकता है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है मौके पर टैंकर को एक और पोकलैंड मशीन दूसरी और जेसीबी से बांधा गया है पत्थर और मिट्टी का भरान कर टैंकर को धंसने से रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं। फिलहाल सड़क पर आवागमन पूरी तरीके से बंद है। पुलिस प्रशासन ने सातसीलिंग के पास बोर्ड लगाकर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp