एन आई एन,

उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता सुब्रत सिंह के साथ गाली गलौज और धमकी मामले में आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोड़े और एसडीएम जितेंद्र वर्मा की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। मिनिस्ट्रियल फेडरेशन ऑफ़ सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने बताया कि व्यापारी ने गाली गलौज और धमकी के लिए खेद जताते हुए माफी मांगी। इसके बाद मामले का समाधान हो गया।

वार्ता में जल संस्थान सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वार्ता के बाद संगठनों की ओर से कहा गया है भविष्य में किसी कर्मचारी या अधिकारी का उत्पीडन होता है तो संगठन कड़ा विरोध करेंगे। ऐसे मामलों में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। समझौते के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 जून को होने वाला जल संस्थान कर्मियों का सामुहिक अवकाश स्थगित हो जाएगा और नगर में पानी की व्यवस्था सुचारू रहेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp