एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का संचालन अक्टूबर माह से शुरू हो जाएगा। संचालक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें रहेंगी। इसके लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती की जा रही है। 300 बेड के अस्पताल की अनिवार्यता को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल में आवेदन कर दिया गया है। जल्दी ही काउंसिल की टीम पिथौरागढ़ जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp