एन आई एन,
पिथौरागढ़। में एसजेडी बैडमिंटन अकादमी में आज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। महाप्रबंधक उद्योग केंद्र कविता भगत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। डबल्स सीनियर वर्ग फाइनल मुकाबले में शुभम पाटनी और कार्तिक कोठारी की जोड़ी ने सुमित तिवारी और सर्वेश की जोड़ी को पराजित किया।

सिंगल जूनियर मुकाबले में काव्या और अर्नव ने फाइनल में जगह बनाई। महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत ने कहा कि सोशल मीडिया से अत्यधिक लगाव युवा पीढ़ी के लिए घातक साबित हो रहा है। इससे बचाव के लिए इंडोर खेलों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।