मेयर ने किया स्विमिंग पूल का उद्घाटन
एन आई एन,
पिथौरागढ़। में नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने रविवार को चंडाक ट्रैकिंग रूट के समीप बने स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल बनने से जिले के युवाओं और बच्चों को तैराकी सीखने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, पार्षद सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, मानचित्रकार नंदा वल्लभ पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे। स्विमिंग पूल का संचालन नेवी के पूर्व अधिकारी और प्रशिक्षित तैराकी कोच टिकेंद्र मल्ल करेंगे। टिकेंद्र मल्ल ने बताया कि अब पिथौरागढ़ के युवाओं को भी प्रोफेशनल तरीके से तैराकी का प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों और युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में पिथौरागढ़ से भी राष्ट्रीय स्तर के तैराक निकल सकेंगे।