एन आई एन,

पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित 55वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और चुनौतियां सुनीं। वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर उनका सैन्य परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

महानिदेशक ने सीमा चौकी जौलजीवी का भी निरीक्षण किया और दुर्गम परिस्थितियों में कर्तव्य निभा रहे जवानों की सराहना की। सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और पेशेवर दक्षता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान राष्ट्र की सुरक्षा के प्रथम प्रहरी हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहिनी परिसर में पौधारोपण किया। वहीं समीक्षा अध्यक्ष कविता सिंघल की मौजूदगी में सांदीक्षा परिवार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं तथा पारंपरिक छलिया नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp