एन आई एन,

पिथौरागढ़। ग्राम विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन आज प्रसार प्रशिक्षण केंद्र थरकोट में हुआ। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में हुई बैठक में पंचायत राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनने का पुरजोर विरोध किया गया। 

इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। दूसरे सत्र में निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र लुंठी, बसंत पांडे राजेंद्र अवस्थी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए प्रदीप भट्ट को अध्यक्ष, पंकज कुमार पंत को महामंत्री, प्रवीण सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोकुल खोलिया को उपाध्यक्ष, गीता महर को महिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष, दीपक मेहता को संगठन मंत्री  अक्षय धामी को प्रांतीय‌ प्रतिनिधि कौशिक और  पाठक को संप्रेक्षक और मयंक खर्कवाल को मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला। भट्ट तीसरी बार अध्यक्ष और पंकज चौथी बार महामंत्री चुने गए। बसंत पांडे और राजेंद्र अवस्थी को संरक्षक का दायित्व दिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp